बुढ़ाना में अंतरराष्ट्रीय जाट दिवस पर जाट हस्तियों के फोटो पर फूल चढ़ाते युवक।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
बुढ़ाना अंतरराष्ट्रीय जाट दिवस के मौके पर जाट समाज के युवाओं ने कस्बे में कई स्थानों पर जाट दिवस मनाया। इस मौके पर युवाओं ने जाट समाज की हस्तियों के फोटो पर फूल अर्पित किए।
कस्बे में जाट समाज के युवाओं ने 13 अप्रैल अंतरराष्ट्रीय जाट दिवस के रूप में मनाया। बैसाखी की हार्दिक शुभकामनाएं दी। कस्बे के कांधला रोड़ पर 3-3 व 4-4 की टोली में सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए युवक अलग-अलग स्थानों पर एकत्र हुए है। इस मौके पर अलग-अलग स्थानों पर जाट समाज की हस्तियों की फोटो पर पुष्प अर्पित किए। वक्ताओं ने कहा कि हमें अपनी बिरादरी की हस्तियों पर गर्व है। हमें उनके पद चिन्ह् पर चलना चाहिए। इस मौके पर पंकज व मोनू सहित 4-5 युवक मौजूद रहे।