बुढ़ाना में कस्बे के बडे़ बाजार में पुलिस को माला पहनाकर व फूल बरसाकर स्वागत करते व्यापारी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
बुढ़ाना। कस्बे के बडे़ बाजार के व्यापारियों ने कस्बे में गश्त पर निकली पुलिस टीम पर फूल बरसाकर स्वागत किया और माला पहनाई। कस्बे के बडे़ बाजार में सोमवार को इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह टीम के साथ लॉकडाउन की व्यवस्था का जायजा ले रहे थे। लोगों को घरों से बाहर न निकलने की अपील कर रहे थे। इसी दौरान कई व्यापारी अपनी-अपनी दुकानों पर फूल लेकर खडे़ हो गए और पुलिस टीम के कार्यों की सराहना करते हुए फूल बरसाए। सभी व्यापारियों ने कोतवाली पुलिस की सराहना की। मौके पर राजू गोयल, अंशुल गोयल, अंकित गर्ग, विनोद गर्ग आदि मौजूद रहे।