फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अनस मामले में दरोगा, दो हेड कांस्टेबल निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास करने वाले लुहसाना रोड के व्यापारी अनस की हालत गंभीर बनी हुई है। एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह की रिपोर्ट के बाद एसआई रामअवतार और हेड कांस्टेबल भूपेंद्र एवं विकास को लापरवाही पर निलंबित कर दिया गया है। एसपी देहात आदित्य बंसल से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाने वाले अनस ने 19 नवंबर को अपने घर में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली थी। पीड़ित के वायरल वीडियो में पुलिसकर्मियों की भूमिका पर सवाल उठे।
आरोप लगाया गया था कि पुलिसकर्मियों ने पांच लाख रुपये मांगे और 50 हजार रुपये वसूल लिए थे। एसएसपी ने बताया कि बुढ़ाना कोतवाली की क्राइम टीम के एसआई राम अवतार, हेड कांस्टेबल भूपेंद्र व विकास ने व्यापारी से जानकारी ली थी लेकिन अधिकारियों को इस बाबत अवगत नहीं कराया। सीओ की रिपोर्ट पर तीनों को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन

यह था मामला : 19 नवंबर को व्यापारी अनस ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा कर आत्मदाह का प्रयास किया था।
वीडियो में दिए बयान में आरोप लगाया था कि पुलिस ने बेवजह फट्टों से पिटाई कर पांच लाख रुपये मांगे और 50 हजार रुपये वसूल कर उसे छोड़ दिया था। पीड़ित का सफदरजंग में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें