जिला कारागार में बंद सपा के कैराना विधायक नाहिद हसन को चित्रकूट कारागार में स्थानांतरित कर दिया गया है। परिचितों को जानकारी मिली कि विधायक को जिला कारागार से रवाना कर दिया गया है। मंगलवार देर रात उनके जेल में स्थानांतरित किए जाने की चर्चा फैलते ही मुजफ्फरनगर से कैराना तक मोबाइल बजने लगे। विधायक की बहन इकरा हसन ने कहा कि उन्हें भी जानकारी मिली है, लेकिन पुलिस-प्रशासन ने अभी तक स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं बताया है।