फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को पक्षियों के बारे में दी जानकारी

विज्ञापन
खतौली से गंगा बेराज में शैक्षिक भ्रमण के लिए पहुंची स्कूल की छात्राएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
छात्राओं को पक्षियों के बारे में दी जानकारी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। कुंद कुंद जैन इंटर कॉलेज की छात्राओं का शैक्षिक भ्रमण हैदरपुर वेटलैंड और गंगा बैराज पर कराया गया। इसमें वन्य अधिकारियों ने छात्राओं को वेटलैंड में विहार करते प्रवासी पक्षियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

कुंद कुंद जैन इंटर कॉलेज की छात्राओं का एक शैक्षिक टूर हैदरपुर वेटलैंड और गंगा बैराज पर पहुंचा। यहां छात्राओं ने वेटलैंड में प्रवास कर रहे प्रवासी व स्थानीय पक्षियों को नजदीक से देखते हुए उनके बारे में जानकारी लेते हुए उनकी गतिविधियों को कैमरे में कैद किया। बैराज से सभी छात्राओं ने नौकायन कर जल क्रीड़ा का आनंद लिया और घाट पर बनी पेंटिंग्स व साज-सज्जा की भी जानकारी ली। इसके बाद वेटलैंड में छात्राओं को वन्य अफसरों ने प्रवासी पक्षियों के बारे में पूरी तरह जानकारी दी। शैक्षिक भ्रमण के संयोजक राजकुमार जैन ने बताया कि डीआईओएस गजेंद्र कुमार व प्रधानाचार्य अनुराग जैन का इस शैक्षिक भ्रमण में सहयोग रहा है। इस मौके पर मदन गोपाल, नवीन जैन, संध्या नागर, मोनिका शर्मा और अंशु जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें