फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेटेंट एक्ट और रूल्स की दी जानकारी

विज्ञापन
एसडी कालेज ऑफ इंजिनियरिग में आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। एसडी कालेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में सीडब्ल्यूईआई नई दिल्ली के सहयोग से ‘बौद्धिक संपदा अधिकार’ विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में प्रतिभागियों को पेटेंट व्यवस्था के इतिहास, पेटेंट एक्ट एवं पेटेंट रूल्स के विषय में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

गोष्ठी का शुभारंभ विशेषज्ञों नाजिर हुसैन, विक्रम चौधरी, संदीप अग्रवाल व एमएसएमई के पूर्व निदेशक सुरेश यादव को स्मृति चिह्न देकर किया गया। विशेषज्ञ वक्ता संदीप अग्रवाल ने इन्नोवेशन आधारित अर्थव्यवस्था में बौद्धिक संपदा की भूमिका पर प्रकाश डाला तथा अलग-अलग प्रकार की बौद्धिक संपदा की जानकारी दी। पेटेंट एंड डिजाइन आफिसर नाजिर हुसैन ने पेटेंट को फाइल करने के बारे में बताया। पेटेंट एक्ट की मौलिक अवधारणा को बताते हुए संस्थान के अधिशासी निदेशक प्रो. (डा.) एसएन चौहान ने कहा कि भारत के लिये आईपीआर के विषय में जानना और इसका उपयोग करना बहुत आवश्यक है, क्योंकि भारत एक पुरातन संस्कृति का देश है जिसका गौरवशाली इतिहास है। प्राचार्य डा. एके गौतम ने कहा कि विश्व में आज बौद्धिक संपदा का महत्व तेजी से बढ़ता जा रहा है। कार्यक्रम संयोजक प्रगति शर्मा ने सभी विशेषज्ञों का आभार जताया। मौके पर डा. पारेश कुमार, डा. आरटीएस पुंडीर, डा. विकास कुमार, डा. योगेश कुमार शर्मा, अभिषेक राय, मनोज झा, डा. नवीन द्विवेदी, अंकुर सक्सेना, बबलू कुमार, नवनीश गोयल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें