कोर्ट रोड पर यातायात माह में नियमों की जानकारी लेते एसडी कालेज के छात्र।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
छात्रों को दी यातायात नियमों की जानकारी
मुजफ्फरनगर। यातायात माह के दौरान मनाए जा रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत शनिवार को यातायात विभाग ने एसडी इंटर कॉलेज के छात्रों को यातायात के नियमों की जानकारी दी।
यातायात विभाग के टीएसआई वीर अभिमन्यु सिंह द्वारा एसडी इंटर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित कर छात्रों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इसके बाद टीएसआई छात्रों को लेकर महावीर चौक पहुंचे और वहां उन्हें यातायात पुलिसकर्मियों के सहयोग से यातायात संचालन के साथ ही नियमों का पालन कराने के लिए भी जागरूक किया। छात्रों को बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन न चलाने, दुपहिया वाहनों पर हेलमेट व कार में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने, ट्रिपल राइडिंग न करने समेत अन्य नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।