फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला बार संघ चुनाव:-

विज्ञापन
विज्ञापन
अध्यक्ष और महासचिव पद पर चार-चार दावेदार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला बार संघ के 25 नवंबर को होने वाले चुनाव में अध्यक्ष और महासचिव पदों से एक-एक नामांकन पत्र वापस होने के बाद चार ग्रुप मैदान में डटे हैं। चुनावों में दिलचस्प मुकाबला होगा। अध्यक्ष पद के चार और महासचिव पदों के लिए चार प्रत्याशियों के अलावा विभिन्न पदों के उम्मीदवार चुनावी समर में किस्मत आजमा रहे हैं। नामांकन पत्रों के दाखिल करने के बाद चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया। देर रात तक घर-घर जाकर वोटरों से संपर्क शुरू किया है।
विज्ञापन

जिला बार संघ के मुख्य चुनाव अधिकारी आनंद प्रकाश त्यागी ने बताया कि अध्यक्ष पद से रणवीर सिंह द्वारा नाम वापसी के बाद अनिल जिंदल, कलीराम, प्रमोद त्यागी और राजेश्वर दत्त त्यागी चार उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। महासचिव पद पर संजीव कुमार द्वारा नामांकन पत्र वापस ले लिया है। इनके बाद चार प्रत्याशी अरुण कुमार शर्मा, चंद्रपाल सिंह सिरोही, गुलबीर सिंह वर्मा और इनाम इलाही मैदान में हैं। सह सचिव पद से एक नाम वापसी के बाद तीन पदों के लिए 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। कोषाध्यक्ष पद पर तीन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए चार, 10 और आठ साल का अनुभव रखने वाले अधिवक्ताओं के उपाध्यक्ष के दो-दो पदों के लिए छह-छह उम्मीदवार चुनावी जंग में है। वहीं, एक प्रत्याशी ने सदस्य पद से नाम वापसी लिया है। इस बार चुनाव में कांटे का मुकाबला होगा। जिला बार संघ में अध्यक्ष का दायित्व निभा चुके तीन दावेदार अनिल जिंदल, प्रमोद त्यागी और राजेश्वर दत्त त्यागी किस्मत आजमा रहे है। यही वजह है चुनाव रोचक होने के आसार है। चुनाव अधिकारी ने बताया चुनाव में 2318 अधिवक्ता मतदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें