फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला संबंधी सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर महिला एवं बाल कल्याण विभाग जिला मुख्यालय द्वारा क्षमता संवर्धन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं से संबंधित सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में बृहस्पतिवार को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के अंतर्गत क्षमता संवर्धन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। महिला एवं बाल कल्याण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं से संबंधित सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुशफेकीन ने कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, विधवा पेंशन, वृद्धा अवस्था पेंशन व दिव्यांग पेंशन सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विक्रांत व नितिन आदि ने भी सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम भी हुआ। इस मौके पर शिवराज सिंह, सतीश गोयल, महेश गर्ग, प्रवीण, संजीव बंसल सहित स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें