फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शनी में महके देशी और विदेशी फूल

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के एसडी पब्लिक स्कूल में पुष्प प्रदर्शनी का अवलोकन करती महिलाएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी की पुष्प प्रदर्शनी में देशी और विदेशी पुष्पों के अनूठे संग्रह ने मन मोह लिया। विभिन्न नर्सरी की ओर से स्टाल लगाए गए। लोगों ने सराहना की। मालियों को पुरस्कृत किया गया। सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने संस्था के प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन

एसडी पब्लिक स्कूल रोडवेज में पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। पुष्प प्रदर्शनी में देश में उगने वाले विभिन्न प्रकार के फूलों के पौधों को प्रदर्शित किया गया। इसी के साथ विदेशी फूलों के पौधे भी प्रदर्शनी की शोभा बने। शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि यह एक बहुत अच्छा प्रयास है।
इस तरह के प्रयास शहर में होते रहने चाहिए। प्रसून अग्रवाल, मूलचंद, पीयूष अग्रवाल, अनुराग अरोरा, डॉ एससी कुलश्रेष्ठ, डॉ अशोक कुमार, राकेश बिंदल, संदीप अग्रवाल, सीके जैन, निरंकार स्वरूप, गिरिराज माहेश्वरी, दिनेश गर्ग, डॉ गिरीश कुमार, श्रेय गोयल, अमित गर्ग, संजीव जैन, सतीश चंद्र जैन, सुनीता खुराना, अनिल स्वरूप, झलक अग्रवाल, दीपा अग्रवाल, मनोहरलाल कालरा, राजन अग्रवाल, अभिनव सुशील स्टेपिंग स्टोन, राजीव सिंघल, राधा शशिकांत शर्मा, दिनेश गर्ग के द्वारा लाए गए पुष्पों को पुरस्कृत किया गया। गायत्री नर्सरी का स्टाल विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। मालियों को भी पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन

आयोजन में इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल, महामंत्री होती लाल शर्मा, अशोक जैन, चंचल सक्सेना, मनोज बाठला, अंकुर गर्ग, मनोहर लाल कालरा, देवराज पंवार, मनोज जैन का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें