फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: तापमान में बढ़ोतरी, 27 को बूंदाबांदी के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। दिन और रात के तापमान में फिर बढ़ोत्तरी रिकॉर्ड की गई। मौसम विज्ञान विभाग ने 27 दिसंबर से ठंड बढ़ने और बूंदाबांदी की संभावना जताई है। हवा की गति भी सामान्य से तेज रहेगी।
मंगलवार रात का न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि इससे पहले सोमवार रात का तापमान भी 9.5 डिग्री रहा था। बुधवार को सुबह से ही धूप खिली रही। पिछले दो दिन से बादल छाने के कारण दिन का तापमान 18 डिग्री तक पहुंच गया था।
विज्ञापन

बुधवार का अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। तीन दिन में तापमान 4.7 डिग्री बढ़ गया। पारा चढ़ने से दिन में ठंड से राहत मिली। मौसम विज्ञान विभाग ने 27 दिसंबर से दिन और रात के तापमान में गिरावट के आसार जताए हैं।
सीएमओ ने किया स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण : सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने मोरना ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोपा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरना का निरीक्षण किया। सीएमओ ने अग्निशमन यंत्रों, साफ सफाई, कोल्ड चेन का निरीक्षण एवं दवाओं के रख-रखाव देखा। महिलाओं को एनीमिया मुक्त बनाने के लिए विशेष रूप से प्रयास करने के निर्देश दिए गए। स्टेनो पाकेश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें