फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट और चोरी की घटनाओं का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
लूट और चोरी की घटनाओं का खुलासा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना पुलिस ने बुधवार सुबह अलमासपुर में चेकिंग के दौरान दो चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में लूट व चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा किया है, जिनसे संबंधित नकदी व जेवरात भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

नई मंडी पुलिस ने बुधवार सुबह अलमासपुर में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान संदिग्ध हालात में घूम रहे दो युवकों को पकड़ा। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से 20 हजार की नकदी व कुछ संदिग्ध जेवरात बरामद किए गए। थाने में पूछताछ के दौरान आरोपियों ने एक लूट व दो चोरी की घटनाओं का खुलासा किया। इंस्पेक्टर क्राइम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में अलमासपुर निवासी रोहित उर्फ कान्हा और अरुण उर्फ टोंटी की निशानदेही पर चोरी का एक टेबलेट, दो मोबाइल, सिक्के और जेवरात बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने तीन फरवरी को अशोक अरोरा से चेन लूटने, योगेंद्र के घर में 31 मार्च और ब्रजेश के घर में 31 मई को हुई चोरी की घटनाओं का भी खुलासा किया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि बरामद किए गए जेवरात की उक्त तीनों पीड़ितों को थाने बुलाकर तस्कीद कराई जा रही है। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। उनके द्वारा कारित की गई अन्य घटनाओं की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें