फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर्थनगरी में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

विज्ञापन
शुकतीर्थ में श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकालते श्रद्धालु। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
तीर्थनगरी में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मोरना। तीर्थनगरी शुकतीर्थ स्थित प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में शुक्रवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। इससे पहले तीर्थनगरी में भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
शुक्रवार से शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का शुभारंभ करने से पहले भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसका कई स्थानों पर ग्रामीणों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। कलश यात्रा में पूजा, विशाखा, पूनम, शालू, खुशी, आरती, मधु व ललिता समेत बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु शामिल रहीं। इसके बाद श्रीमद्भागवत कथा में ज्ञान की अमृत वर्षा करते हुए बीके प्रवेश बहन ने कहा कि भागवत मनुष्य के जीवन में परिवर्तन लाती है। भागवत सुनने से मनुष्य के आचार-विचारों में शुद्धता आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गीता भगवान शिव द्वारा मनुष्य के कल्याण के लिए दिया गया एक उपदेश है। हमारा मन शुभ विचारों से जब पवित्र बन जाता है, तब हमारे हृदय द्वारा दूसरों को सुख-शांति और नि:स्वार्थ प्यार का अनुभव कराया जाता है। मौके पर बीके बीनू, बीके परी, श्रवण कुमार, निधि, आरती, सुनीता, कुसुमलता, राजेश्वरी, बीके वेदापाल, शुभम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें