फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार को देखते हुए दंगा नियंत्रण का अभ्यास कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। रविवार को एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय के साथ एसडीएम जीत सिंह राय, तहसीलदार आरती यादव ने पुलिस टीम के साथ कस्बे में निरीक्षण किया। पुलिस टीम को दंगों और बवाल से निपटने की ट्रेनिंग दी गई है।
विज्ञापन

कस्बे में जानसठ तिराहा, बुढ़ाना तिराहा, ढाकन चौक पर बलवा ड्रिल की रिहर्सल की गई। कस्बे को कई जोन में बांटा गया है। अधिकारियों द्वारा बनाई गई स्कीम के तहत पुलिस कर्मियों को तुरंत दिशा निर्देश दिए जाते हैं और वह सूचना मिलते ही दंगा ग्रस्त इलाकों में जाकर अपनी ड्यूटी संभाल लेते हैं। हर पुलिसकर्मी को दिशा निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी बॉडी प्रोटेक्टर, हेलमेट लगाकर, शस्त्र और डंडा लेकर तुरंत दंगा ग्रस्त एरिया में अपनी ड्यूटी पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेकर ड्यूटी संभाले। अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें