मीरापुर। नगर पंचायत के मोहल्ला जाटान में पिछले कई वर्षों से जल भराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। नगर पंचायत अध्यक्ष जमील अहमद ने समस्या के समाधान का भरोसा दिया।
शनिवार को मोहल्लेवासियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष जमील अहमद और सभासद के पति सलीम को मौके पर बुलाकर जल भराव की समस्या से अवगत कराया।
नागरिक शरणवीर,मुकेश, बॉबी पंडित,अंकित,सत्येंद्र, तेजपाल,जोगेंद्र चौधरी,नरेंद्र,रविंद्र ने बताया कि हल्की बारिश होते ही मोहल्ले में पानी भरना शुरू हो जाता है। जल भराव मोहल्ले से लेकर हाईवे तक बना रहता है।
तीन-चार दिन पूर्व हुई बारिश के बाद भी पानी की निकासी नहीं हो सकी है। लंबे समय से जमा पानी अब काला और गंदा होकर कीचड़ में तब्दील हो रहा है।
नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि नगर पंचायत की ओर से डिगडेरा के जंगल तक पानी की निकासी के लिए पाइपलाइन बिछाई गई थी। कुछ लोगों द्वारा शिकायत किए जाने के बाद पाइपलाइन उखाड़नी पड़ी थी,जिसके चलते जल निकासी की समस्या दोबारा उत्पन्न हो गई। अध्यक्ष ने मौके पर आश्वासन दिया कि पाइपलाइन को पुनर्चालू कराकर जल निकासी का कार्य शुरू कराया जाएगा। संवाद