फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद में बारिश से बदहाल हो गई टूटी सड़के

विज्ञापन
बारिश में बदहाल हुआ देवबंद-रणखंडी मार्ग - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद। देवबंद क्षेत्र में पहले से टूटी पड़ी सड़के बारिश में बदहाल हो गई। आलम यह है कि जलभराव व कीचड़ होने से सड़कों पर चलना दुश्वार हो गया है। मौसम विशेषज्ञों ने 23 जनवरी को भारी बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

रणखंडी, गुनारसा, गुनारसी व नूरपुर गांवों को जोड़ने वाला शुगर मिल मार्ग सबसे समय से टूटा पड़ा है। हलकी बारिश होते ही सड़क पर भारी कीचड़ जमा हो जाती है। इन गांवों के लोगों खासकर चीनी मिल में गन्ना लेकर जाने वाले किसानों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। लेकिन सड़क की जीर्ण क्षीर्ण हालत की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यही हाल देवबंद मकबरा मार्ग का है। यह मार्ग भी लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़ा है। बारिश में तो जलभराव होने से मकबरा, दिवालहेड़ी समेत दर्जनभर अधिक गांवों के लोगों को देवबंद आने जाने में परेशानी उठानी पड़ती है। इनके अलावा देवबंद-करंजाली रोड, देवबंद-अंबहेटा शेखां मार्ग समेत अन्य सड़के भी बारिश से बदहाल हो गई।
नगर में भी कई सड़कों पर जलभराव व कीचड़ होने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। त्रिवेणी चीनी मिल की मौसम वेधशाला में शनिवार को 20 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। मौसम वेधशाला इंचार्ज सुभाष वर्मा ने बताया कि बारिश में रात व दिन के तापमान मे दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। शनिवार को बारिश के बाद अधिकतम तापमान 17 से घटकर 15 और न्यूनतम तापमान 5 से घटकर 3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। ठंड बढ़ने से लोग दिनभर घरों में दुबके रहे। सिर्फ जरूरी कामकाज के लिए ही लोग घरों से बाहर निकल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें