फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सील किए गांवों में घर पर मिलेगी जरूरी चीजें

विज्ञापन
बैरिकेडिंग लगाकर सील किया गया ग्राम शेरनगर का मार्ग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
सील किए गांवों में घर पर मिलेगा जरूरी सामान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद सील किए गए गांव शेरनगर और उससे सटे बिलासपुर में पुलिस ने राशन, दूध, दवा आदि की व्यवस्था कराई। लोगों को घरों पर ही जरूरत का सामान उपलब्ध कराया जाएगा। पशुओं के लिए हरा चारा एवं भूसा भी मिलेगा। दो ट्रैक्टरों को गांवों में लगाया गया है, जिनसे घर-घर जाकर पशुओं का गोबर भी एकत्र करेंगे ताकि गोबर फेंकने के लिए भी कोई घरों से बाहर न निकले।
विज्ञापन

पानीपत-खटीमा हाईवे पर स्थित गांव शेरनगर के हर रास्ते को बल्लियां लगाकर सील किया गया है। इक्का- दुक्का गली में ही एक-दो लोग घरों से बाहर खड़े दिखे। पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है। गांव से होकर गुजर रहे हाईवे पर ट्रकों की आवाजाही की आवाज सुनाई देती है। मंडी कोतवाल दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि पूरा गांव सील है। गैस सप्लाई, दूध, सब्जी, दवा आदि की व्यवस्था कर दी गई है। अनाज पिसवाने के लिए भी एक चक्की संचालक को अधिकृत किया गया है। वह घर-घर जाकर अनाज लेकर आएगा। जरूरत की सभी चीजें ग्रामीणों को घर पर ही मिलेंगी। गांव के एक किलोमीटर के दायरे में बिलासपुर भी आता है। इस गांव में भी ये सभी सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें