फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिष्ठानों की तलाशी का विरोध करेगी आईआईए

विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते आई0आई0ए0 के राष्ट्रीय महासचिव अश्वनी खण्डेलवाल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
प्रतिष्ठानों की तलाशी का विरोध करेगी आईआईए
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आईआईए के महासचिव अश्वनी खंडेलवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश के वाणिज्य कर कमिश्नर के प्रतिष्ठानों की तलाशी के आदेशों का आईआईए विरोध करेगी। यह आदेश उद्यमी को प्रताड़ित करने वाला है।
विज्ञापन

नई मंडी के एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से वार्ता में आईआईए के राष्ट्रीय महासचिव अश्वनी खंडेलवाल ने कहा कि वार्षिक टर्नओवर के आधार पर दस औद्योगिक इकाईयों के प्रतिष्ठानों की तलाशी का आदेश जारी किया गया है। आईआईए पूरे प्रदेश में इसका विरोध करती है। मुजफ्फरनगर चैप्टर के चेयरमैन पंकज अग्रवाल ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को पांच ट्रिलियन डॉलर तक ले जाने की भावी योजना के खिलाफ कार्य हो रहा है। मुख्यमंत्री की सोच के खिलाफ अफसर आदेश कर रहे हैं। जीएसटी विभाग की इस नई पॉलिसी केे कारण न तो बाहर के लोग यहां निवेश कर पाएंगे और स्थानीय उद्योग भी बंद हो जाएंगे। इस व्यवस्था से शोषण बढे़गा। प्रतिष्ठानों की तलाशी का हर स्तर पर विरोध होगा। एनसीआर के चेयरमैन कुशपुरी, मनीष जैन, अनुज स्वरूप बंसल, मनीष भाटिया, अरविंद मित्तल, इफ्तेकार हुसैन, विपुल भटनागर, उमेश गोयल, तरुण गुप्ता, धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे। आईआईए ने अपनी मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें