फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान विश्वकर्मा जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन
शहर के विश्वकर्मा चौक पर विश्वकर्मा जंयती पर हवन यज्ञ करते श्रद्वालु व राज्यमंत्री । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
भगवान विश्वकर्मा जयंती पर कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। विश्वकर्मा जयंती पर शहर में जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विश्वकर्मा चौक पर यज्ञ हुआ। इंदिरा कालोनी, रामपुरी में यज्ञ के साथ विचार गोष्ठी भी हुई। भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि का जनक बताया गया।
विश्वकर्मा चौक पर हवन यज्ञ एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम हुआ। हवन पुरोहित घनश्याम आर्य रहे, हवन में यजमान सपत्नी सवित धीमान एवं निशांत धीमान रहे। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ नरेश विश्वकर्मा रहे। हवन में उमेश धीमान, शेरपाल पांचाल, पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य जगदीश पांचाल, बाबूराम पांचाल, मुकेश धीमान, भीष्म धीमान सभासद, योगेश धीमान, उमेश धीमान, वेदप्रकाश शर्मा, नीर धीमान, प्रदीप धीमान, सीताराम धीमान, निर्मल सिंह, विपिन पांचाल, सुरेंद्र धीमान, ओजस्वी विश्वकर्मा, सुभाष जांगिड़, प्रमोद धीमान, ओमप्रकाश धीमान, अशोक धीमान मौजूद रहे।
विज्ञापन

इंदिरा कॉलोनी स्थित विश्वकर्मा मंदिर में यज्ञ हुआ। सत्यव्रत आर्य पुरोहित रहे तथा दयानंद उर्फ बिट्टू, अरुण धीमान सपत्नीक यजमान रहे। धर्मशाला समिति के अध्यक्ष सरदार बलविंदर सिंह ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा ने सृष्टि का निर्माण किया है। उन्हाेंने कहा कि हमें अपने परिवारों में संस्कारों को बचा कर रखना होगा। महामंत्री नरेंद्र कुमार श्रंगी ने आभार जताया। निर्मल सिंह धीमान, मुकेश धीमान, नरेश विश्वकर्मा, सेवाराम धीमान, संतराम धीमान, महेंद्र दत्त, आत्माराम धीमान, बृजपाल धीमान, वेद प्रकाश, डॉ अमन सिंह, प्रवीण उर्फ बिट्टू , सतीश धीमान, नरेंद्र कुमार, नरेश कुमार, जनार्दन विश्वकर्मा, विजेंद्र धीमान कुरलकी भीष्म धीमान, उमेश धीमान, कैलाश धीमान उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विश्वकर्मा समाज मंदिर सभा रामपुरी में राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल मुख्य अतिथि रहे। सुबह यज्ञ हुआ। शुभम धीमान और अनिल धीमान यज्ञमान रहे। पुरोहित अरविंद धीमान रहे। कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा ने सृष्टि का निर्माण किया इसलिए वह हम सबके पूजनीय हैं। पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य जगदीश पांचाल, मुकेश धीमान, ओमप्रकाश धीमान ने विचार रखे। योगेंद्र धीमान, मनोज धीमान, नाथूराम, सुनील, शेरपाल पांचाल, देशपाल पांचाल, रामपाल धीमान, योगेश धीमान, उमेश धीमान, अशोक धीमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें