फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब भी नहीं सुधरे तो कार्रवाई को रहें तैयार

विज्ञापन
लॉक डाउन में वाहानों को रोकते पुलिसकर्मी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर के मोहल्ला किदवईनगर में कोरोना संक्रमित जमाती के पाए जाने के बाद अब पुलिस-प्रशासन ऐसे लोगों के खिलाफ प्रतिबंध कड़े करने जा रहा है, जिससे बेवजह या छोटी-मोटी जरूरत के लिए लोगों का घरों से निकलना बंद हो सके।
विज्ञापन

लॉकडाउन में जरूरत के सामान की खरीदारी के लिए दी गई सुबह छह से नौ बजे तक की छूट दी गई है। इस दौरान शहर के दाल मंडी, सब्जी मंडी, नई मंडी समेत कुछ हिस्सों में बड़ी संख्या में लोग बेवजह घूम रहे हैं या फिर छोटी-मोटी खरीदारी के लिए मंडियों में पहुंच रहे हैं। मंडियों में खरीदारी के लिए सोशल डिस्टेंसिंग की भी धज्जियां उड़ाईं जा रहीं हैं और बड़ी संख्या में ऐसे भी लोग हैं, जो मास्क या हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ लगातार मुकदमे दर्ज करने के साथ ही वाहनों का चालान व वाहन सीज करने की भी कार्रवाई की जा रही है, लेकिन लोग हैं कि सुधरने को तैयार नहीं हैं। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस-प्रशासन लगातार छूट की अवधि में घर से बाहर घूमने वालों पर शिकंजा कसने की कार्रवाई करती है, लेकिन लोग लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। भीड़ पर काबू पाने के लिए नई कार्ययोजना तैयार की जा रही है और बहुत जल्द प्रतिबंध कड़े कर ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई को धार दी जाएगी।
------------------
65 लोगों के खिलाफ 16 मुकदमे
मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन के दौरान सुबह छह से नौ बजे तक और उसके बाद भी बेवजह घर से निकलने वाले लोगों की तलाश में चेकिंग अभियान चलाया गया। एसएसपी ने बताया कि अभियान में सोमवार को 78 लोगों के खिलाफ 21 मुकदमे धारा-188 के तहत दर्ज किए गए हैं। इनमें से 65 लोगों के खिलाफ 16 मुकदमे होम डिलीवरी अभियान के तहत दर्ज कर एफआईआर की कॉपी आरोपियों के घरों पर चस्पा की गई है। वहीं, सोमवार को 455 वाहनों के चालान कर उनसे 1,74,500 रुपये शमन शुल्क वसूल करने के साथ ही 20 वाहनों को सीज भी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें