फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र पर पानी टपक रहा है तो सही कराएं : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) का आयोजन 6 और 7 सितंबर को होगा। बुधवार को परीक्षा केंद्रों की तैयारियों को लेकर बैठक जिला पंचायत सभागार में हुई। बैठक में लगातार हो रही बारिश के मद्देनजर डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि बरसात का मौसम चल रहा है। परीक्षा केंद्र की छतों को चेक करा लें कहीं पर घास है तो उसे साफ कराया जाए। किसी परीक्षा केंद्र पर पानी टपक रहा है तो उसको शीघ्र सही करा लें।
विज्ञापन

जिले में 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर दोनों दिन दो पालियों में परीक्षा होगी। पहली सुबह 10 से 12 बजेे तक और दूसरी पाली दोपहर 4 बजे से 5 बजे तक होगी। परीक्षा में 40320 परीक्षार्थी शामिल होंगे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि आयोग के दिशा निर्देश को अच्छे से पढ़ और समझ लें। जो दायित्व दिए गए हैं, उनका पालन करते हुए परीक्षा को सकुशल संपन्न कराएं।
उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक केंद्र व्यवस्थापक को परीक्षा केंद्र में विद्युत पंखा, कुर्सी, मेज, खिड़की आदि की व्यवस्था को जांच लें। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए सीसीटीवी कैमरे, बायोमेट्रिक तथा बैगेज आदि की व्यवस्था दुरुस्त रहे। मोबाइल और परीक्षा केंद्र पर कोई भी बाहरी व्यक्ति दिखाई ना दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें