फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकरी गली में आग लगी तो होगी मुश्किल

विज्ञापन
भगत सिंह रोड पर स्थित मीना बाजार की संकरी गली। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
संकरी गली में आग लगी तो होगी मुश्किल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। संकरी गलियों में आग लग गई तो मुसीबत खड़ी हो जाएगी। शहर की तंग गलियों में कई प्रमुख बाजार हैं। दमकल विभाग के पास भी पर्याप्त साधन नहीं है। संकरी गली में दुकान में लगी आग बुझाने के लिए दमकल के पास केवल एक बाइक पंप है, जो ज्यादा पानी ले जाने में सक्षम नहीं है। इसके अलावा एक छोटी गाड़ी है।
ये बरतें उपाय
- दुकान में आग बुझाने वाले उपकरण जरूर रखें।
- पानी, रेत व मोटा कपड़ा, बोरा आदि भी रखें।
- बिजली कनेक्शन वाले बोर्ड में ज्यादा प्वाइंट न रखें। शार्ट सर्किट का खतरा रहता है।
- हाल ही में लगी थी आग
दस दिन पहले शहर के भगत सिंह रोड पर सरदार की ऊन की दुकान में एसी के तारों में शार्ट सर्किट से आग लगी थी। तब वायरिंग जलने से दुकान में धुआं भर गया था। दमकल कर्मियों को आग बुझाने में मशक्कत करनी पड़ी थी।
विज्ञापन

धुआं होने पर उठाएं कदम
- जमीन पर लेट कर बाहर निकलें।
- आग बुझाने वाला स्प्रे हो तो उसका प्रयोग करें, क्योंकि इससे धुआं कम हो जाता है।
- आग लगने के बाद धुआं ऊपर रहता हैं, इसलिए नीचे बैठ जाएं। बाहर निकलने की कोशिश करें।
- धुएं में दम घुटता महसूस हो तो मोटा गीला कपड़ा मुंह पर रख लें।
- शार्ट सर्किट से आग लगने पर उठाएं ये कदम
- सबसे पहले विद्युत सप्लाई बंद करें।
- आग लगने वाले स्थान पर रेत डालें।
- सप्लाई जारी रहते समय पानी बिल्कुल न डालें।
- आग बुझाने वाले उपकरण हों तो उनका प्रयोग करें।
- गीले मोटे कपड़े से मुंह ढक कर रखें।
इससे बनती है कार्बन मोनो ऑक्साइड गैस
दमकल अधिकारी बताते हैं कि आग लगने पर निकलने वाली कार्बन मोनो ऑक्साइड खतरनाक होती है। कहीं फाइबर, प्लास्टिक, फोम व रेक्सीन रखी है और किन्हीं कारणों से आग लग जाए तो कार्बन मोनो ऑक्साइड गैस बन जाती है। इसका धुुआं विषैला होता है, इससे दम घुटने पर मौत भी सकती है।
विज्ञापन

इन्होंने कहा-
आग से बचाव के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जागरुकता अभियान चलाया है। सतर्कता बरतना व उपाय की जानकारी तथा आग बुझाने वाले उपकरण होने चाहिए। - कुमार रमा शंकर तिवारी, सीएफओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें