फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप खंड के कार्यालय पहुंची जांच टीम, अलमारियां खंगाली

विज्ञापन
विज्ञापन
नलकूप खंड के कार्यालय पहुंची जांच टीम, अलमारियां खंगाली
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नलकूप खंड कार्यालय की अलमारी में जीपीएफ के दस्तावेज जलाए जाने के मामले में गठित की गई तीन सदस्यीय टीम ने बुधवार को जांच की। अधिष्ठान अनुभाग खुलवाकर अलमारियां देखीं। टीम की ओर से जल्द ही जांच रिपोर्ट अधीक्षण अभियंता सहारनपुर को सौंपी जाएगी।
अधीक्षण अभियंता सहारनपुर अनिल शर्मा ने जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की थी। नलकूप खंड सहारनपुर के अधिशासी अभियंता राकेश कपूर, अधिशासी अभियंता निर्माण खंड मुजफ्फरनगर राकेश कुमार और नलकूप खंड मुजफ्फरनगर के लेखाधिकारी सचिन वर्मा ने बुधवार को जांच की। अधिशासी अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि अधिष्ठान अनुभाग खुलवाकर जांच पड़ताल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है मामला
मेरठ रोड पर डीएम आवास के पास नलकूप खंड कार्यालय है। कार्यालय की एक अलमारी में आग लगने के मामले ने तूल पकड़ लिया। आरोप है कि नलकूप चालक नरेश चंद को दस्तावेजों में चौकीदार दर्शाकर नई पेंशन स्कीम के चलते 13.20 लाख का भुगतान कर दिया गया है। जबकि नरेश ने कोषागार में इस संबंध में आवेदन नहीं किया है। आग लगाने के पीछे जीपीएफ घोटाले की आशंका है। मुंशी विशाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका है। विभाग ने मुंशी को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें