-जमना विहार के लोगों ने दी चेतावनी, रास्तों पर विद्युत केबिल फैलने से हैं नाराज
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। मोहल्ला जमना विहार में खंभों पर तार नहीं हैं, जिस कारण रास्तों पर विद्युत केबिल का जाल फैला हुआ है। मोहल्ले के लोगों ने दो दिन में तार नहीं डालने पर बिजली अधिकारियों का घेराव करने की चेतावनी दी है।
जमना विहार में करीब एक दशक से खंभों पर विद्युत तार न होने से उपभोक्ता परेशान हैं। सभासद अमित चौधरी, डॉ़ संदीप, रविंद्र ठेकेदार, संजीव प्रजापति, रतन, अरविंद राठी ने बताया कि मोहल्ले में कहीं खंभे हैं तो कहीं पर नहीं हैं। उपभोक्ताओं को 200 से 300 मीटर तक केबिल डाले गए हैं। इस कारण मोहल्ले में विद्युत केबिल का जाल फैला फैला हुआ है।
बिजली खराब होने की दशा में केबिल चेक करने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को लेकर नागरिक बिजली अधिकारियों से मिल चुके हैं। नागरिकों का कहना है कि खंभों पर विद्युत तार या केबिल डलवाए जाने की मांग की जा चुकी है, मगर कोई सुनवाई नहीं होती है।
नागरिकों ने दो दिन में समस्या का समाधान न होने पर बिजली अधिकारियों का घेराव करने की चेतावनी दी है। एसडीओ विद्युत अजय शर्मा का कहना है कि इसकी जांच कराकर विद्युत केबिल डालवाया जाएगा। वहीं खंभो पर बॉक्स लगाए जाएंगे। आरडीएफएस योजना से कार्य कराने का प्रयास है।