फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिगंबर जैन मंदिर से मूर्तियां और छत्र चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिगंबर जैन मंदिर से मूर्तियां और छत्र चोरी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के अंबा विहार स्थित पंचायती दिगंबर जैन मंदिर में रविवार रात में चार मूर्तियां और छह छत्र आदि सामान चोरी कर लिया गया। मंदिर में चोरी की वारदात से पुलिस प्रशासन के प्रति भक्तों में रोष फैल गया। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भी मौके जाकर जानकारी ली तथा पुलिस से जल्द घटना के खुलासे के निर्देश दिए। उधर, मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में एक चोर चोरी करते हुए कैद हो गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अंबा विहार में प्रसिद्ध दिगंबर जैन पंचायती मंदिर है। रविवार रात चोरों ने खिड़की तोड़कर मंदिर में घुस कर पीतल की चार मूर्तियां तथा छह छत्र चोरी कर लिए। सोमवार सुबह श्रद्धालु मंदिर में पूजा अर्चना के लिए पहुंचे, तब उन्हें चोरी की घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही भक्तों की भीड़ लग गई। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस ने मौके पहुंच कर जांच पड़ताल की। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की, तब पता चला कि चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के आधार पर चोरी करने वाले की तलाश में लगी है। एसपी सिटी और सीओ सिटी ने भी मौके पर पहुंच कर घटनी की जानकारी ली। बाद में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए। सीओ सिटी कुलदीप कुमार ने बताया कि योगेश जैन की ओर से अज्ञात में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वारदात करने वालों की तलाश में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति चोरी करते हुए कैद हुआ है। तीन टीमें बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगाई गई है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें