फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति पर वाइफ स्वैपिंग और देवर पर दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नई मंडी कोतवाली व एसएसपी कार्यालय में शिकायत पर नहीं की गई कार्रवाई
विज्ञापन

विवाहिता ने कोर्ट के आदेश पर पति और देवर के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर निवासी एक विवाहिता ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए है। आरोप है कि पति ने वाइफ स्वैपिंग (पत्नियों की अदला-बदली) पार्टी में ले जाकर उससे गलत काम कराया। देवर ने भी उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया तो पीड़िता अदालत पहुंची। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
शहर निवासी विवाहिता ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि पहले पति की मौत के बाद उसकी दूसरी शादी हरियाणा निवासी सौरभ के साथ हुई थी। पहले पति से उसकी 11 वर्ष की बेटी है। आरोप है कि पति उसे वाइफ स्वैपिंग पार्टियों में ले गया और गलत काम कराया। उसका अविवाहित देवर शुभम कई बार उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म कर चुका है। शिकायत करने पर पति ने कोई कदम नहीं उठाया। बल्कि कहा कि जब तक उसके भाई की शादी नहीं होती है तो उसकी हरकत को सहना होगा। विरोध करने पर पति ने उसे हरियाणा में ही अलग कमरा दिला दिया। यहां भी शुभम ने आकर कई बार दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बताते हुए उसे वायरल करने की धमकी दी। 24 अप्रैल को पति ने उसे वाइफ स्वैपिंग पार्टी मे चलने को कहा। मना करने पर कुकर्म किया। परेशान होकर वह बेटी को साथ लेकर पुलिस में शिकायत करने जा रही थी। रास्ते में कुछ लोग कार लेकर मिले और उसे व उसकी बेटी को जबरन कार में बैठा लिया। दोनों को मारने की धमकी देकर उन्हें मुजफ्फरनगर बाईपास पर छोड़ दिया। धमकी दी कि पुलिस के पास गई तो मां-बेटी की हत्या कर दी जाएगी। मामले में नई मंडी कोतवाली व एसएसपी कार्यालय में शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया गया। कोर्ट ने पुलिस को मुकदमा दर्ज करने आदेश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुशील सैनी ने बताया कि कोर्ट आदेश पर सौरभ निवासी हरियाणा और उसके भाई शुभम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें