फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोड़ा-बुग्गी से बाइक टकराई, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घोड़ा-बुग्गी से बाइक टकराई, युवक की मौत
विज्ञापन

छपार (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली-दून नेशनल हाईवे पर बडेढ़ी चौराहे के निकट तेज रफ्तार बाइक सामने से रांग साइड आ रही घोड़ा-बुग्गी से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार रुड़की निवासी रोहित नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को जिला अस्पताल से मेरठ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के शहर रुड़की के मोहल्ला भांगेड़ी महावतपुर निवासी रोहित (18) अपने साथी सुमित के साथ किसी काम से बाइक पर मुजफ्फरनगर जा रहा था। जब दोनों नेशनल हाईवे पर बडेढ़ी चौराहे पर पहुंचे, सामने से रांग साइड से घोड़ा-बुग्गी आ गई। बाइक सवार उससे बचने का प्रयास करते हुए घोड़ा बुग्गी से टकरा गया। हादसे में रोहित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल भेज दिया, जहां से उसे नाजुक हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया। वहीं, रोहित के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया गया। हादसे के बाद आरोपी ग्रामीण घोड़ा-बुग्गी लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें