फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि: मोहित

विज्ञापन
क्षेत्रीय अध्यक्ष बेनीवाल का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि: मोहित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि उनके लिए कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान सबसे पहले हैं। पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने के लिए काम करें।
विज्ञापन

गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर स्वागत समारोह में मोहित बेनीवाल ने कहा कि उन्हें क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाकर पार्टी ने कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया है। उनका यह प्रयास रहेगा कि कार्यकर्ताओं के मान सम्मान को कहीं ठेस न पहुंचे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती पर बल दिया। बेनीवाल ने कहा कि वह अपने आप को इसी जिले का मानते हैं। दंगे के दौरान वह डॉ संजीव बालियान और उमेश मलिक के साथ जेल रहे हैं। पार्टी की मजबूती में सभी की एकजुटता जरूरी है। केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि मोहित बेनीवाल उम्र में भले ही हम से छोटे हों, लेकिन उनका पद बड़ा है। पश्चिम के सभी पदाधिकारी उनके आदेश का पालन करेंगे। संगठन में इनका जो भी आदेश होगा उसे सब मानेेंगे। प्रदेश के राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, राज्यमंत्री विजय कश्यप, विधायक उमेश मलिक, विधायक प्रमोद ऊटवाल ने भी विचार रखे। जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने पार्टी की ओर से स्वागत किया। कार्यक्रम में आयुष बोर्ड के चेयरमैन डॉ सुभाषचंद शर्मा, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य जगदीश पांचाल, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन सतपाल, अल्पसंख्यक आयोग सदस्य सुखदर्शन बेदी, श्रीमोहन तायल, संजय अग्रवाल, कर्नल सुधीर, प्रेमी छाबड़ा, वैभव त्यागी, सचिन सिंघल, सुषमा पुंडीर, विनीत कात्यान, श्रीकांत त्यागी, संजय गुप्ता, अचिंत मित्तल, प्रवीण शर्मा, नितिन मलिक, विकास अग्रवाल, राजकुमार सिद्धार्थ, कुशवेंद्र तोमर, अंजलि चौधरी, रमेश खुराना, राजीव गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें