नौ करोड़ की लागत से निर्माण
भोपा रोड पर बन रहे इन आवास की लागत नौ करोड़ रुपये है। एक आवास पर लगभग साढे़ चार लाख रुपये का खर्च आएगा। इस खर्च में ढाई लाख पीएम आवास योजना में मिलेंगे, जबकि दो लाख लाभार्थी को किश्तों में जमा करने हैं।
पांच हजार में हुआ था पंजीकरण
एमडीए ने योजना के लाभार्थियों का एचडीएफसी बैंक में पंजीकरण कराया था। प्रत्येक लाभार्थी को पंजीकरण में पांच हजार रुपये जमा करने पड़े थे।
यह भी पढ़ें: Dussehra 2022: श्रवण नक्षत्र के विशेष संयोग में विजयादशमी आज, पूजन के लिए 20 रुपये में मिला एक गन्ना
निर्माण कंपनी के छह माह बाकी
निर्माण कंपनी को अधिकतम डेढ़ साल का समय दिया गया है। इसमें अभी छह माह बाकी है। इंजीनियरों को नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए जाएंगे।
- आदित्य प्रजापति, सचिव, एमडीए
निर्माण में तेजी को लेकर अफसरों से बात करेंगे
प्रधानमंत्री आवास योजना केंद्र और प्रदेश की प्राथमिकता में है। इस योजना में तेजी लाई जाएगी, जिससे बेघरों को जल्द से जल्द आवास मिल सके।
- कपिलदेव अग्रवाल, राज्य मंत्री