फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: अग्निबाण नहीं, श्रीराम दबाएंगे रिमोर्ट और मारा जाएगा रावण

Tue, 04 Oct 2022 03:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

यूपी के मुजफ्फरनगर में दशहरे की तैयारी जोरो-शोरो पर है। हर बार की तरह इस बार भी रावण का दहन होगा, लेकिन दहन का अंदाज थोड़ा अलग होगा। पारंपरिक तरीके से श्रीराम अग्निबाण नहीं चलाएंगे, बल्कि रिमोर्ट का बटन दबाकर पुतलों में आग लगाएंगे।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में दशहरे की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मुजफ्फरनगर में दशहरे पर इस बार रावण का दहन अलग अंदाज में होगा। पारंपरिक तरीके से श्रीराम अग्निबाण नहीं चलाएंगे,बल्कि रिमोर्ट का बटन दबाकर पुतलों में आग लगाएंगे। पुतले का एक-एक हिस्सा धमाकों के साथ जलता चला जाएगा। तीनों पुतलों में करीब 40 हजार रुपये के पटाखे लगाए गए हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Deepak Murder: परिजन बोले- असली हत्यारों को बचा रही पुलिस, मांगा 1 करोड़ रुपये मुआवजा, DM-SSP को सौंपा ज्ञापन

अग्निवीर भर्ती के कारण इस बार दशहरे का मुख्य कार्यक्रम राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित होगा। यहां रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले बनाकर खड़े कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


दशहरे पर दहन को इस बार आधुनिक बनाते हुए रिमोर्ट का प्रयोग किया जाएगा।  तीनों पुतलों को तैयार करने में पूरा एक माह का समय लगा है। बांस, कपड़ा,  कलर पेपर, मैदा, रस्सी, फूंस और पटाखों का इस्तेमाल किया गया है।

 

Trending Videos
विज्ञापन

इस तरह से होगा रावण का दहन
कारीगर रफीक ने बताया कि रिमोर्ट का बटन दबते ही सबसे पहले रावण के पुतले का सिर उड़ जाएगा। इसके बाद पहले एक हाथ और फिर दूसरा हाथ जलेगा। दोनों हाथ जलने के बाद पुतले के दोनों पैर से आग पूरे शरीर से ऊपर तक जाएगी।


यह भी पढ़ें: Baghpat: भाकियू कार्यकर्ताओं बोले- मिल मालिकों प्रतिष्ठानों पर बुलडोजर चलाकर गन्ना भुगतान कराए सरकार


60 फीट का बनाया गया है रावण का पुतला
दशहरे के लिए तैयार किए गए रावण के पुतले की ऊंचाई 60 फीट, कुंभकरण और मेघनाद की ऊंचाई 50-50 फीट है। इन्हें बनानें में 1000 से 1200 रुपये फीट का खर्च आया है। तीनों पुतलों को बिल्कुल आधुनिक तरीके से बनाया गया है।


मुस्लिम परिवार ने तैयार किए तीनों पुतले
पिछले करीब 60 वर्षों से तैयार करने वाले मुस्लिम परिवार ने ही इस बार भी यह तीनों पुतले तैयार किए है। नावल्टी चौक के रहने वाले रियाजुद्दीन के बेटे रफीक  ने बताया कि वह लोग 1964 से दशहरें के लिए पुतले तैयार कर रहे है। उससे पहले उसके पिता  पुतले तैयार करते थे, लेकिन अब वह ऋषिकेश में पुतले बनाते है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें