फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने की होली जलाई

Sat, 16 Jan 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गन्ना मूल्य घोषित करने और बकाया भुगतान की मांग को लेकर भाकियू के धरने पर बैठे किसानों का आंदोलन सातवें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन


किसानों ने डीएम ऑफिस पर गन्ने की होली जलाकर विरोध जताया। चेतावनी दी कि जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती आंदोलन जारी रहेगा।

भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने कहा कि प्रदेश में अंधेर नगरी चौपट राजा जैसी स्थिति हो रही है। अंधी-बहरी सरकार को किसानों के सरोकार से कोई लेना देना नहीं है। किसान शांति पूर्वक अपना हक मांग रहे हैं, सरकार को क्रांति चाहिए तो किसान इससे भी पीछे नहीं हटेंगे।

किसानों ने गन्ने की होली जलाकर रोष प्रकट किया। कहा कि इतने दिन से धरना चल रहा है, लेकिन कोई भी अधिकारी किसानों के बीच नहीं आया।

चेतावनी दी कि सरकार नहीं चेती तो प्रत्येक दिन सरकार का पुतला दहन किया जाएगा। धरने पर बैठे किसानों के लिए सुजडू, बेलडा, सिकंदरपुर से भोजन की व्यवस्था हुई। अध्यक्षता ईश्वरसिंह शाहजुड्डी एवं संचालन योगेश शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेदपाल पंवार, सोहनवीरी, अतर सिंह, सतीश भारद्वाज, सतीश रॉयल, अजयवीर, कृष्णपाल, धर्मसिंह, प्रेमपाल मलिक, सतेंद्र प्रधान, विजय गोयला, इमरान, अनीस, सरफराज राना, बॉबी त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें