फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो को सीएम बनाने का संकल्प

Sat, 16 Jan 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने संकल्प दिवस के रूप में मनाया। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने पार्टी को मजबूत कर विधानसभा चुनाव में जुटने का आह्वान किया। साथ ही मायावती को पांचवीं बार प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि सुरेश कश्यप ने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव में जुटने और गांव-गांव और बूथ-बूथ तक बसपा की नीतियों के प्रचार प्रसार का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश और देश के हालात बद से बदतर हैं। राज्यसभा सदस्य राजपाल सैनी ने कहा कि बसपा में ही सभी का सम्मान है। वोट के लिए हिंदु और मुस्लिम भाइयों को लड़वाया जा रहा है।

पूर्व सांसद कादिर राना, पुरकाजी विधायक अनिल कुमार, मीरापुर विधायक मौलाना जमील अहमद, चरथावल विधायक नूर सलीम राना, जोन कॉआर्डिनेटर नवीन गुर्जर, अभिषेक चौधरी, अरविंद राज, सिवान सैनी, नईम मलिक ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविंद्र गौतम इंतजार त्यागी, जावेद कमर आलम, विनय मित्तल, हाजी इकबाल, नौशाद मौनी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कमल गौतम और संचालन यशवीर ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें