फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर्व कस्बे व क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
होली पर एकदूसरे को लगाए रंग गुलाल
विज्ञापन

पुरकाजी। होली पर्व कस्बे व क्षेत्र में बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे के घर पहुंचकर रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। युवाओं की टोलियों ने डोल की थाप पर जमकर डांस कर होली पर्व का आनंद लिया। इस मौके पर कस्बे के गली मौहल्लों में बच्चों व महिलाओं ने भी एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली पर भरपूर मनोरंजन किया।
विज्ञापन

इसके अलावा शाम के समय बीजेपी नेता भारत भूषण खुल्लर के आवास पर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन कर फूलों की होली खेली गई। इस दौरान इंस्पेक्टर पंकज त्यागी, बार संघ के अध्यक्ष नसीर हैदर एडवोकेट, पूर्व चेयरमैन तारिक मुस्तफा, बशारत खान, अनिल गर्ग, वीरेंद्र सिंह, राजू वर्मा, मणिकांत गोयल, सुशील कर्णवाल, सुधीर बंसल, पप्पन गोयल, मनोज कर्णवाल, आनंद धीमान, राजू सोढ़ी, कल्लू ठेकेदार, निसार सभासद, रेवती रमन, सुशील वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें