घरेलू विवाद में युवक ने फांसी लगाकर जान दी
खतौली। दुल्हैंडी के दिन पति व पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पति ने अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस से शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया।
पुलिस के मुताबिक गांव तिगाई निवासी रोबिन (30) पुत्र सियानंद का दुल्हैंडी के दिन किसी बात को लेकर अपनी पत्नी के साथ विवाद हो गया था। गुस्साए रोबिन ने अपने मकान के अंदर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रोबिन की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार में दुल्हैंडी पर पर्व की खुशी मातम में बदल गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।