फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। क्षेत्र के खादर के गांव दादूपुर में बाइक सवार हिस्ट्रीशीटर मोनू (32) की गोली मार कर हत्या कर दी गई। परिजनों ने अपने चाचा सहित तीन लोगों पर रंजिश के चलते हत्या का आरोप लगाया। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने जिला अस्पताल में पहुंच कर परिजनों से जानकारी ली।
विज्ञापन



पुरकाजी थाने का हिस्ट्रीशीटर गांव निवासी मोनू शाम के समय बाइक से घर आ रहा था। रास्ते में उसकी कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। इस दौरान उसे पेट में गोली मार दी गई, जिससे वह घायल हो गया। हमलावर फरार हो गए। जानकारी पाकर युवक के परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सीओ सदर रवि शंकर मिश्रा ने जिला अस्पताल पहुंच कर जानकारी ली। परिजनों ने इस दौरान परिवार के लोगों ने चाचा सहित तीन लोगों पर घटना को रंजिश के कारण अंजाम देने का आरोप लगाया। थाना पुलिस ने बताया कि हमलावरों का घर रास्ते में है। देर शाम एसएसपी ने थाने पहुंच कर जानकारी ली। पूछताछ के लिए एक महिला सहित दो लोगों को थाने लाया गया है।
विज्ञापन

युवक की चाचा से दुश्मनी चल रही थी। चाचा के घर में दो माह पहले चोरी हुई थी। इस मामले में हिस्ट्रीशीटर युवक पर शक था। इसी के चलते दोनों पक्षों में छींटाकशी चलती रहती थी। इसके चलते यह हत्या की गई। सर्विलांस सहित पुलिस की तीन टीम जांच में लगी हैं। - संजय कुमार वर्मा, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें