मंसूरपुर। विदेश में रह रहे पुरबालियान के युवक के फर्जी कंपनी बनाकर डीलरशिप दिलाने के बहाने भारत में रहने वाले कई लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी करने की चर्चा है। पुलिस ने इस बारे में जानकारी होने से इन्कार किया है। पुरबालियान का एक युवक विदेश में रहता है। चर्चा है कि उसने फर्जी कंपनी बनाकर डीलरशिप दिलाने के बहाने भारत में रहने वाले लोगों से कई करोड़ रुपए की ठगी की है। कुछ दिन पहले गाजियाबाद पुलिस ने भी गांव में जानकारी जुटाने के लिए दबिश दी थी। पिछले दो दिन ने दिल्ली की साइबर सेल टीम ने गांव में डेरा डाला हुआ था। थाना पुलिस का कहना है कि पुलिस के संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं आया है। न ही किसी गैर जनपद की पुलिस ने कोई जानकारी दी है। क्षेत्र के व्यक्ति ने भी कोई शिकायत दर्ज कराई है। उधर, एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने कहा कि यदि कोई शिकायत या तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल ऐसी कोई जानकारी नहीं है।