फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर अपराधी कच्ची शराब की भट्ठी चलाते पकड़ा, भारी मात्रा में शराब-उपकरण बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अपराधी को कच्ची शराब की भट्ठी चलाते हुए गिरफ्तार किया है। मौके से 1890 लीटर देशी शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए है। इसके अलावा भी कई थानों की पुलिस ने शराब व आरोपी पकड़े है।
विज्ञापन

सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि शहर कोतवाली की खालापार चौकी प्रभारी प्रवेश कुमार ने अपनी टीम के साथ मिल कर रोहाना क्षेत्र में काली नदी के पास जंगल में छापा मारकर वहां से चरथावल के गांव पावटी निवासी सन्नी पुत्र तेजपाल को गिरफ्तार किया है। वह चरथावल थाना का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। उसे जंगल में कच्ची शराब बनाने की भट्ठी चलाते हुए पकड़ा गया। मौके से 1890 लीटर कच्ची देशी शराब के अलावा आठ बड़े व पांच छोटे ड्रम व शराब बनाने के अन्य उपकरण बरामद किए। इस दौरान 1500 लीटर लहन नष्ट किया गया। आरोपी पर चरथावल थाने में शराब अधिनियम के सात मुकदमे पहले भी दर्ज है। वह यहां पर काफी समय से कच्ची शराब बनाने की भट्ठी चला रहा था। इस शराब को चुनावी माहौल में बेचने के लिए तैयार किया था। तितावी पुलिस ने हरियाणा से कार में तस्करी कर लाई जा रही चालीस पेटी देशी शराब बरामद कर कैराना के गांव बरनावी निवासी वसीम पुत्र अयूब को कार सहित गिरफ्तार किया। मीरापुर पुलिस ने कासमपुर खोला निवासी शीशपाल को 146 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें