फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: हिंदू संगठनों ने किया सांसद का पुतला फूंकने का प्रयास, पुलिस से नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
-सपा के राज्य सभा सदस्य के खिलाफ कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। कस्बे में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सपा राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन के बयान का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। पुतला फूंकने को लेकर पुलिस से नोकझोंक हुई। पुलिस ने पुतला नहीं फूंकने दिया। सपा सांसद और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
बुधवार को ठाकुर धीर सिंह पुंडीर संघर्ष समिति के आह्वान पर हिंदू व सामाजिक संगठनों ने के कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड पर विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। वक्ताओं ने सांसद के बयान की कड़ी निंदा की। चरथावल ब्लॉक से पैदल पुतला लेकर दहन करने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस कार्यकर्ताओं से पुंतला छीनकर ले गई। इसके बाद हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने थाने में सीओ सदर देववृत वाजपेयी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

उन्होंने सांसद रामजीलाल सुमन की राज्यसभा से सदस्यता समाप्त करने, महापुरुष के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने पर कानूनी कार्रवाई की मांग की। सहयोगी संगठनों में शिवाजी सेना, संयुक्त हिंदू महासंघ, करनी सेना, राजपूत उत्थान सभा, शिव सेना, अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय राजपूत करनी सेना के कार्यकर्ता मौजूद रहे।


फोटो समाचार



संवाद न्यूज एजेंसी

महाराणा सांगा का अपमान करने वाले सांसद के खिलाफ प्रदर्शन
खतौली। सपा के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन की ओर से महाराणा सांगा का अपमान करने पर सनातन धर्म से जुड़े लोगों ने सांसद के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर सुमन को राज्यसभा से निष्कासित करने की मांग की।
विज्ञापन



सनातन धर्म से जुड़े लोग सहकारी गन्ना विकास समिति में एकत्र हुए। इसके बाद जुलूस के रूप में बुआड़ा रोड होते हुए तहसील पहुंचे। महाराणा सांगा का अपमान करने पर लोगों ने सपा सांसद के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने एसडीएम मोनालिसा जौहरी को मांगपत्र दिया। प्रदर्शन कर ज्ञापन देने वालों में सुधीश पुंडीर, विनोद राजपूत, चंद्रपाल सिंह, विनोद ठाकुर, विनीत ठाकुर, तुषार चौहान, मनोज चौहान, प्रवेश लटूरा, अनंगपाल सोम, दीपक तोमर, भीम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें