फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: निशंक बोले, बहुमत से पास हुआ वक्फ बोर्ड संशोधन बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समेत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छपार। दिल्ली से देहरादून जाते हुए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमेश पोखरियाल निशंक का छपार में कपिल त्यागी के आवास पर जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड संशोधन बिल भारी मतों से पास हुआ।
विज्ञापन

बुधवार को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री का रामपुर तिराहे के निकट हाईवे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद उनका काफिला छपार स्थित कपिल त्यागी के आवास पर पहुंचा, वहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं व बुका भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वह पहले से ही उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में फर्क नहीं मानते। लगभग एक घंटा रुकने के बाद काफिले सहित देहरादून के लिए रवाना हुए। इस मौके पर राजेश त्यागी, रजत चौधरी, सन्नी मुखिया, बबलू त्यागी, संदीप रघुवंशी, राजकुमार कसाना, राकेश त्यागी, मधुप त्यागी, चंदन त्यागी, ब्रजपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें