कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हिन्दू महासभा के कार्यकर्ता।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
हिंदू महासभा का किसानों के समर्थन में प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में प्रदर्शन करने पहुंचे किसानों के समर्थन में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री के नाम प्रशासन को ज्ञापन भी दिया।
प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा के नेतृत्व में डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर एक ज्ञापन दिया गया। मांग की गई कि किसान देश के अन्नदाता हैं यदि किसान खुशहाल है तो देश खुशहाल होगा। किसानों की समस्याओं का समाधान करना सरकार की जिम्मेदारी है। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा, शशांक त्यागी, सचिन जोगी, श्रेया वर्मा सहित दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।