हिंदू जागरण मंच ने मनाई महाराणा प्रताप जयंती
मुजफ्फरनगर, तितावी। क्षेत्र के गांव भमेला में सोमवार को हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप की जयंती मनाते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। जिला उपाध्यक्ष अंकुर राणा व जिला महामंत्री ऋतिक राणा ने कहा कि महाराणा प्रताप पूर्ण हिंदू समाज के आदर्श हैं। शेखर चौहान, दीपक राणा और हैप्पी आदि मौजूद रहे।
क्वारंटीन केंद्र में हैं 48 प्रवासी मजदूर
भोपा। थाना क्षेत्र के गांव भोकरहेड़ी स्थित इंटर कॉलेज में बनाए गए क्वारंटीन केंद्र में प्रवासी मजदूरों को क्वारंटीन किया गया है। रविवार को केंद्र से 50 से अधिक प्रवासी मजदूरों को स्वास्थ्य जांच के बाद रोडवेज बसों से उनके घर भेज दिया गया था। इसके बाद सोमवार को कर्नाटक से एक महिला सहित 21 प्रवासी मजदूरों को फिर से क्वारंटीन केंद्र में भर्ती किया गया है। इन्हें मिलाकर अब इस क्वारंटीन केंद्र में क्वारंटीन किए गए प्रवासी मजदूरों की संख्या 48 हो गई है।