मुजफ्फरनगर। चौधरी छोटूराम डिग्री कॉलेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। हिमानी, राहुल और मुस्तकीम चैंपियन बने। श्रेष्ठ खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार मलिक और केंद्रीय विद्यालय की प्राचार्या लक्ष्मी ने विधिवत रूप से उद्घाटन किया। शुभारंभ मार्चपास्ट और शपथ ग्रहण के साथ हुआ।
सौ मीटर की फर्राटा दौड़ में मुस्तकीम, मोहसीन, अंकित सोम, छात्रा वर्ग में हिमानी, शिखा, वंदना ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाया।
200 मीटर में अंकित सोम, मुस्तकीम, राहुल, हिमानी, शिखा, सोनम चौधरी श्रेष्ठ रहे। 800 मीटर में गौरव, विनीत, अरुण, 400 मीटर में मुस्तकीम, राहुल, विनीत, सोनम चौधरी, शिखा, मीनाक्षी, 1500 मीटर में गौरव, विनीत कुमार, अरुण ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
भाला फेंक में आकाश धीमान, मुस्तकीम, राहुल कुमार, लंबी कूद में रुस्तम, राहुल, मोनू, शिखा, प्रिया बालियान, हिमानी, ऊंची कूद में रुस्तम, अंकित सोम, उपेंद्र देशवाल, डिस्कस थ्रो में राहुल, आकाश धीमान, विशाल सिंह, हिमानी, रिया बालियान, सोनम, ट्रिपल जंप में राहुल कुमार, मुस्तकीम, रुस्तम, शार्टपुट में हिमानी, सोनम चौधरी, रिया बालियान, राहुल, आकाश धीमान, रुस्तम क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे।
खेलों में अच्छे प्रदर्शन के आधार पर छात्र वर्ग में राहुल व मुस्तकीम को चैंपियन घोषित किया गया। जबकि छात्रा वर्ग में हिमानी चैंपियन बनी।
डॉ. केपी सिंह, डॉ. नूपुर अग्रवाल, डॉ. नीतू सिंह, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. अवनीश, डॉ. इंद्रजीत सिंह, डॉ. आरके सिंह, डॉ. गिरराज किशोर, डॉ. गिरराज सिंह, डॉ. वीरेंद्र कुमार, हिमांशु, कुंती, मोनिका आदि का सहयोग रहा।