फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुटराड़ा जंक्शन से खतौली तक बनेगा हाईवे

विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ पशुपालन मंत्री डॉ. संजीव बालियान - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बुटराड़ा जंक्शन से खतौली तक बनेगा हाईवे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून ग्रीन कॉरिडोर पर शामली के बुटराड़ा में बनने वाले जंक्शन से खतौली तक 38 किमी का हाईवे का प्रस्ताव रखा गया है। केंद्रीय पशुपालन राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी से दिल्ली में मुलाकात की। गड़करी ने प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख दिखाया है। इस हाइवे से पंजाब, हरियाणा और यूपी के लोगों को लाभ होगा। इसके अलावा क्षेत्र के 50 से अधिक गांव के दिन भी बहुरेंगे।
केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने बताया कि बुटराड़ा में ग्रीन कॉरिडोर पर जंक्शन बनेगा। भारत माला प्रोजेक्ट के तहत यह प्रस्ताव रखा गया है। बुटराड़ा से सिसौली, कुटबा-कुटबी, सोंहजनी समेत अन्य गांव से होते हुए खतौली के भैसी तक 38 किमी का नया मार्ग बनवाने का प्रस्ताव रखा गया है। यह मार्ग बन जाने से हरियाणा, पंजाब और पश्चिम यूपी के लोगों को मेरठ, मुरादाबाद समेत अन्य स्थानों पर जाने के लिए मुजफ्फरनगर जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी। बुटराड़ा से इसी मार्ग के जरिए सीधे भैसी में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन

इसलिए महत्वपूर्ण है बुटराड़ा जंक्शन
शामली के बुटराड़ा गंाव में जंक्शन बेहद महत्वपूर्ण है। पानीपत-खटीमा हाईवे पर बुटराड़ा है। दिल्ली से देहरादून जा रहा ग्रीन कॉरिडोर बुटराड़ा में क्रॉस होगा। इसके अलावा अंबाला से बुटराड़ा तक एक नया हाईवे पहले ही प्रस्तावित हो चुका है। जंक्शन को खतौली से जोड़ दिए जाने के बाद दिल्ली-मेरठ-देहरादून राजमार्ग से कनेक्ट हो जाएगा।
पीजेंट वेलफेयर ने की थी पहल
पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक बालियान ने आठ जुलाई को केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान से मिलकर नए हाईवे की पहल की थी। जिस पर केंद्रीय मंत्री प्रस्ताव को आगे बढ़ा दिया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने सकारात्मक रुख दिखाया है।
विज्ञापन

इन मार्गों पर घटेगा वाहनों का दबाव
नया हाईवे बन जाने से पानीपत-खटीमा और मेरठ-करनाल हाईवे पर वाहनों का दबाव घट जाएगा। शामली से इन दोनों हाईवे पर मेरठ के लिए जाने वाले वाहनों की संख्या कम होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें