फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में सबसे ज्यादा, नईमंडी में सबसे कम मतदान 

Mon, 27 Nov 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मतदान करने पहुंचीं महिलाएं और युवतियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शहर में शांतिपूर्ण 55.62 प्रतिशत मतदान हुआ। वोटरों में इतना उत्साह था कि शहर के कई बूथों पर मतदान शुरू होने से पहले ही बूथों पर कतार लग गईं। शहर के मंडी क्षेत्र में सबसे कम और कोतवाली क्षेत्र में सबसे ज्यादा मतदान हुआ। मतदाताओं ने अफवाहों पर ध्यान दिए बिना मतदान किया। मतदान को लेकर युवा वोटरों में जहां उत्साह नजर आया, वहीं बुजुर्गों ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद क्षेत्र में मतदान को लेकर लोगों में सुबह से ही उत्साह नजर आया। शहर के डीएवी, ग्रेन चेंबर, जैनबिया गर्ल्स में साढ़े सात बजे ही लोगों की लाइन लग गई। शहर के 25,9927 मतदाताओं में से 14,4590 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। कुल 55.62 प्रतिशत मतदान हुआ। शहर के कोतवाली क्षेत्र में 57.45 प्रतिशत मतदान हुआ।

सिविल लाइन क्षेत्र में 55 प्रतिशत और नईमंडी क्षेत्र में 52.26 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान को लेकर जहां पहली बार वोट डालने वाले युवा मतदाता उत्साहित नजर आए, वहीं बुजुर्गों ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुछ बूथों पर दोपहर के समय धूप निकलने के बाद लंबी लाइनें लगी। जिन लोगों ने दोपहर बाद मतदान किया उन्होंने पहले शहर में प्रत्याशी की हवा देखी और फिर वोट डाले। वोटिंग को लेकर शहर में लोगों ने अफवाहों पर कोई ध्यान नहीं दिया। 
विज्ञापन


जनता अफवाहों को नकारा 
कई राजनीतिक दलों के लोगों ने अफवाह उड़ाने का प्रयास किया, लेकिन जनता ने उसे दरकिनार कर दिया। चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन ने जिले को 13 जोन और 41 सेक्टर में विभाजित किया था। संवदेनशील बूथों पर पैरामिलिट्री फोर्स तैनात रही। बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी का इंतजाम भी रहा। मुख्य चौराहों के साथ बूथों के बाहर भी पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन ने ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की। किसी भी घटना से निपटने के लिए रिजर्व में भी पुलिस बल तैनात रखा गया। 

कंट्रोल रूम पर झूठी सूचनाओं से दौड़े अफसर 
मुजफ्फरनगर। कलक्ट्रेट में बनाए गए कंट्रोल रूम पर सुबह से ही बूथ कैप्चरिंग और फर्जी मतदान की शिकायत आती रही। सूचना आते ही मौके पर अफसरों को भेजा गया। सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट ने मौके पर जाकर देखा तो अधिकतम सूचनाएं झूठी निकली। खतौली के एक बूथ पर तीन युवकों के बूथ पर खड़े होने की सूचना सही निकली, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन


 निकाय का नाम--कुल वोट---पड़े वोट (प्रतिशत) 
मुजफ्फरनगर--259927--144590--55.62 
खतौली-------54164--37323--68.90 
चरथावल-----16845--12134--72.07 
पुरकाजी-----19222--13539--70.43 
शाहपुर-------16329--11566--70.94 
सिसौली------11596--8708--75.13 
भोकरहेड़ी----14141--10690--75.60 
मीरापुर-------21514--14844--69.00 
जानसठ------15724--11841--75.30 
बुढ़ाना--------28651--21165--73.69 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें