फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सनातन धर्म कॉलेज में हुए सबसे अधिक दाखिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। रविवार को पहली मेरिट जारी होने के बाद अभ्यर्थी महाविद्यालय में दाखिले के लिए पहुंच रहे है। दो दिन में शहर के वित्त पोषित महाविद्यालयों में 611 अभ्यर्थियों को प्रवेश प्राप्त हो गया है।
विज्ञापन

सनातन धर्म महाविद्यालय में अभी तक सबसे ज्यादा 384 दाखिले हुए हैं। पहली मेरिट सूची के छात्रों को 31 जुलाई तक का समय दिया गया है। इसके बाद दूसरी प्रतीक्षा सूची छहअगस्त को जारी की जाएगी।
मंगलवार को बीए, बीकॉम, बीएससी में दाखिले लिए। इसके अलावा सेल्फ फाइनेंस कोर्स में भी प्रवेश की प्रक्रिया साथ ही चल रही है। कॉलेज प्रशासन द्वारा दाखिला प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

कॉलेजों में अलग-अलग काउंटर लगाए गए। इनमें छात्रों के दस्तावेजों की जांच और काउंसलिंग चल रही है। सनातन धर्म महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार पुंडीर ने बताया कि सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को छात्रों की संख्या बढ़ी। बारिश होने के बावजूद छात्रों का उत्साह पूरा रहा। बीए में 86, बीकॉम में 77, बीएससी में 48, बीएससी होमसाइंस में 6 में छात्रों ने दाखिला लिया। इसके अलावा सेल्फ फाइनेंस के पाठ्यक्रमों में 167 अभ्यर्थी को प्रवेश दिया गया। जैन कन्या पाठशाला महाविद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर सीमा जैन ने बताया कि उनके कॉलेज में सभी पाठ्यक्रमों में बराबर ही प्रवेश हुए हैं। बीए में 48, बीएससी में 35 प्रवेश हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें