फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट के अधिवक्ता के परिवार पर हमला, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
खतौली में हमले में घायल अधिवक्ता व उसका परिवार। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
हाईकोर्ट के अधिवक्ता के परिवार पर हमला, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने हाईकोर्ट के अधिवक्ता के परिवार पर जानलेवा हमला बोल दिया। हमलावरों ने अधिवक्ता की पत्नी के साथ अभद्रता भी की। अधिवक्ता सहित उसके परिवार को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

गांव टिटौड़ा निवासी विनय प्रकाश ने बताया कि वह दिल्ली हाईकोर्ट में सिविल अधिवक्ता हैं। उनका परिवार गांव में ही रहता है। पीड़ित अधिवक्ता के अनुसार उसने कुछ लोगों की सरकारी भूमि कब्जाने की शिकायत एसडीएम से की थी। प्रशासन ने उनसे सरकारी जमीन कब्जा मुक्त करा दी थी। इसी बात को लेकर वे उसके परिवार से रंजिश रखते हैं। उन लोगों ने उसके घर में घुसकर उसके पिता शिवदत्त, मां शिमला तथा पत्नी अनुराधा के साथ मारपीट प्रारंभ कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने वकील की पत्नी के साथ अभद्रता की। मौके पर पहुंचे अधिवक्ता ने जब परिजनों को छुड़ाने का प्रयास किया, तब उसके साथ भी लाठी डंडों से उसको भी मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें