फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेलों में रहेगी पुलिस की पैनी नजर

Tue, 11 Oct 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में दशहरा पर्व और मोहर्रम के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था के लिए भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया है। नुमाइश ग्राउंड, रामलीला टिल्ला और पटेल नगर में रावण दहन के मैदानों का अफसरों ने निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। जिले के कस्बों और देहात में कई स्थानों पर भी रावण के पुतले फूंके जाएंगे।       
विज्ञापन


विजयदशमी पर्व के लिए प्रशासन ने व्यवस्था का मोर्चा संभाल लिया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नुमाइश मैदान, नईमंडी कोतवाली के  पटेल नगर और शहर कोतवाली के रामलीला टिल्ला इलाके में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का दहन होगा।  शहर में सरवट रोड और अन्य कई जगहों पर भी पुतले फूंके जाएंगे। भारी पुलिस फोर्स के साथ ट्रेनिंग सीओ को तैनाती दी गई है। फायर बिग्रेड और पीएसी को हर जगह ड्यूटी पर लगाया गया है।

दो दिन बाद मोहर्रम भी है। ऐसे में कानून व्यवस्था को बनाए रखना पुलिस के लिए चुनौती है। भीड़ को नियंत्रित करने के साथ आपसी टकराव को रोकने के लिए पुलिस  अफसरों को कड़े निर्देश दिए गए हैं। दशहरा पुतला दहन के लिए बैरिकेडिंग कराई गई है। मेला क्षेत्रों में बड़े वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। पार्किंग के लिए अलग व्यवस्था कराई गई है। डाग स्कवायड और मेटल डिटेक्टर भी सुरक्षा के लिए रखे गए हैं। एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि दशहरा और मोहर्रम पर आपसी सद्भाव और सहयोग से ही त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न  कराए जाएंगे। पुतला दहन और मेले में लोगों की सुरक्षा के लिए भारी पुलिस फोर्स तैनात रहेगी।       
विज्ञापन


नुमाइश ग्राउंड में सजे पुतले      

मुजफ्फरनगर। नुमाईश मैदान में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले लगा दिए गए हैं। मेला आयोजन समिति के पदाधिकारी तैयारी में जुटे हैं। मेरठ रोड स्थित नुमाइश ग्राउंड की सफाई व्यवस्था के लिए नगर पालिका के कर्मचारी जुट गए हैं। पटेलनगर और रामलीला टिल्ला में पुतले लगाए गए। डीएम डीके सिंह ने पुतलों में अधिक विस्फोटक पटाखे प्रयोग न करने के निर्देश दिए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में अफसरों ने पुतला दहन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों से आयोजकों और पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया।       

कैमरे की निगाह में मनेगा दशहरा ः मुजफ्फरनगर। छेड़छाड़ की घटना के बवाल से बचने के लिए सादी वर्दी में महिला कांस्टेबल तैनात की जाएंगी। बिना वर्दी के  पुलिसकर्मी भीड़ के बीच मौजूद रहेंगे, ताकि असामाजिक तत्वों पर चौकस निगाहें रहेंगी। दशहरा मेले की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें