सिखेड़ा में लाखों की हेराफरी करने के आरोपी को पुलिस ने सहारनपुर से उठाया है। पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी है। मेरठ रोड स्थित प्राइवेट फर्म में साझीदार ने करीब 60 लाख रुपयों का गबन कर दिया था। अप्रैल में फर्म के स्वामी दीपक ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। मुखबिर की सूचना और सहारनपुर पुलिस के सहयोग से सिखेड़ा पुलिस ने आरोपी को वहां के बस स्टैंड से पकड़ लिया। पुलिस उसे पकड़कर सिखेड़ा थाने ले आई। मामले में कई और लोग भी पुलिस की हिरासत में है। अभी गबन को लेकर कुछ भी बताने से वैसे तो पुलिस परहेज बरत रही है, गबन के असली आरोपी पकड़े जाने से जल्दी ही मामले का खुलासा हो जाएगा।