फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में छात्रों को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान में छात्रों को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को मिशन शक्ति एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी प्रो. समता तोमर के निर्देशन में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कोतवाली के एसआई शिवानी ने कहा कि छात्राएं किसी भी तरह की परेशानी आने पर हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 1076 112 का सहारा ले सकती है। महिला सुरक्षा दल ने हेल्प लाइन नंबर 1090 के बारे में छात्राओं का समझाया कि अगर उन्हें कोई फोन या इंटरनेट के माध्यम से परेशान करता है अथवा कोई दुर्व्यवहार करता है तो तुरंत 1090 पर सूचना दें। शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। प्रो. समता तोमर ने कहा कि उत्पीड़न पर खामोशी अपराध को बढ़ावा देती है इसलिए हमें अपनी खामोशी को तोड़ना होगा। जरूरी है कि खुद मजबूत बने और मददगार भी है। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ भी बेटियों की सुरक्षा के प्रति बेहद संवेदनशील हैं। पुलिस से डरना नहीं है। प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें