मुजफ्फरनगर। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने कहा कि युवा देश के निर्माण में सहयोग करें। किसी तरह की अफवाह या भ्रम में बिल्कुल भी न पड़ें।
अशोक बालियान ने कहा कि अग्निपथ स्कीम को लेकर देश भर के युवाओं को भड़काने का काम किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर कुछ युवकों की आत्महत्या की फोटो वायरल हो रही है और एक संगठन के नेता की वीडियो भी वायरल हो रही है, जिसमें वह सैकड़ों युवाओं की आत्महत्या करने की बात कह रहे है। देश में कुछ लोग व कुछ संगठन युवाओं को आत्महत्या करने के लिए उकसाने का काम भी कर रहे है, इसलिए युवाओं को इनके बहकावे में नहीं आना चाहिए और सरकार को भी ऐसे लोगों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करनी चाहिए। अधिकतर युवा अवसाद, निराशा और जीवन में कुछ नहीं कर पाने की हताशा के चलते आत्महत्या करते हैं। इसके अलावा आत्महत्या करने की मेडिकल वजहें भी हो सकती हैं। ब्यूरो